चिनहट क्षेत्र में 24 वर्षीय छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सात नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि कोचिंग के दो सहपाठी छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। छात्रा के पिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद चिनहट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

चिनहट निवासी शख्स के अनुसार, उनकी 24 वर्षीय बेटी ने सात नवंबर की रात को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की शाम करीब 7:30 बजे कोचिंग से लौटने के बाद बेटी ने मां को फोन करके बताया कि उसकी कोचिंग में पढ़ने वाले हार्दिक त्रिपाठी और माही राज तिवारी से उसके संबंध थे। आरोप है कि दोनों ने उसे शादी का झांसा दिया था और उसके कुछ वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट उनके पास थे, जिन्हें वे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस बात से बेटी काफी डरी हुई थी। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें – बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड



ये भी पढ़ें – सड़क पर तड़प रही थीं लड़कियां: प्रत्यक्षदर्शी बोले, ‘भइया जिस तरह से फिल्मों में होता है वैसी ही दुर्घटना थी’

पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के समय उनकी तबीयत खराब थी। इसलिए उन्हें तुरंत इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बाद में बेटी के कमरे से उसका मोबाइल मिलने पर उन्हें दोनों आरोपियों के बारे में पता चला। खुदकुशी से पहले दोनों की बेटी से बात भी हुई थी। मामला दर्ज कराने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़ित को मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें