Lucknow: Two medical teachers dismissed without prior notice in Firozabad

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


स्वास्थ्य विभाग में फिरोजाबाद में तैनात दो चिकित्सा शिक्षकों को बगैर बताए ड्यूटी से गैरहाजिर होना भारी पड़ा। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, फिरोजाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु होने के मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त अस्पताल को सील कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की गई है।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद में तैनात डॉ. रविकांत शर्मा, डॉ. मोहित कुमार शाही बिना अनापत्ति लिए अध्ययन अवकाश पर चले गए। लंबे समय से शासकीय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, फिरोजाबाद में ही एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के मामले का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। चिकित्साधिकारी, फिरोजाबाद को जांच के बाद अस्पताल के रजिस्ट्रेशन रद्द करने संबंधित कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। यहां भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

लेबर रूम के बाहर डांस करने वाला फार्मासिस्ट हटाया गया

स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी कछौना, हरदोई में लेबर रूम के बाहर फार्मासिस्ट अरविंद कुमार का डांस वीडियो वायरल होने पर उन्हें तत्काल हटा दिया है। इस मामले में अधिकारियों से पांच दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *