Lucknow: Chandrabhan Yadav received Laadli Media Award for news published to promote gender equality

लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित चंद्रभान यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला स्टेट ब्यूरो में कार्यरत मुख्य संवाददाता चंद्रभान यादव को लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड अमर उजाला में -‘बीमारी पति पत्नी दोनों की, फिर भी सजा भुगतती पत्नी’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए दिया गया है। इससे पहले चंद्रभान को रीच मीडिया फाउंडेशन की ओर से मीडिया फेलोशिप भी मिल चुकी है। 

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. डॉ. देव स्वरूप, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के पॉलिसी व साझेदारी प्रमुख जयदीप बिस्वास, यूएनएफपीए की प्रोग्राम मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट अनुजा गुलाटी और लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने चंद्रभान को सम्मानित किया।

वक्ताओं ने कहा कि अमर उजाला इस तरह की खबरों को प्रकाशित कर सामाजिक सहभागिता भी निभा रहा है। पॉपुलेशन फर्स्ट की ओर से लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए लाडली मीडिया अवॉर्ड दिया जाता है। इसके लिए देश भर से 13 भाषाओं के 857 पत्रकारों ने प्रविष्टियां भेजी थी, जिसमें 87 पत्रकारों को अलग-अलग श्रेणी में चुना गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *