Retired assistant engineer became victim of sextortion gang

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आशियाना इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त सहायक अभियंता को सेक्सटॉर्शन गैंग ने अपना शिकार बनाया। सोलर पैनल सिस्टम दिखाने के बहाने से जानकीपुरम बुलाकर नशीली चाय देकर बेहोश कर दिया गया। एक युवती ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर दो लाख की डिमांड की। पीड़ित ने मंगलवार को आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।

आशियाना के सेक्टर-जी इलाके में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता रहते हैं। उनके मुताबिक, कुछ दिन पहले जानकीपुरम कुर्सी रोड निवासी जावेद नाम के एक युवक से सोलर पैनल सिस्टम को लेकर बात हुई थी। जावेद ने कई बार फोन किया और जानकीपुरम अपने पते पर सोलर पैनल सिस्टम दिखाने के लिए बुलाया। वह बताए पते पर पहुंचे, जहां जावेद से मुलाकात के दौरान चाय पीने के बाद उनको होश नहीं रहा। इसका फायदा उठाते हुए जावेद ने एक युवती की मदद से उनके अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। कुछ देर के बाद जब पीड़ित को होश आया तो उन्होंने सोलर पैनल सिस्टम लेने से मना कर दिया।

दो लाख रुपये मांगे

पीड़ित के अनुसार, 16 सितंबर को आरोपी युवती ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजे। साथ ही अनजान नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने दो लाख की डिमांड की। मांग पूरी न होने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने मंगलवार को आशियाना थाने में जावेद और युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस को आरोपियों के चार अलग-अलग मोबाइल नंबर भी दिए है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *