
वन विभाग की टीम ने गोह को दबोचा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के विभूतिखण्ड के विकल्प खंड-3 मल्हौर पुलिस चौकी अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर में एक गोह जैसा जीव के मिलने हड़कंप मच गया। आश्चर्य की बात यह रही कि वह जीव नीचे से रेंगकर ऊपर पहुंच गया। उसे देखते ही उस फ्लोर के लोगों में दहशत फैल गयी। आनन-फानन पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जू निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि यह मगरमच्छ नहीं गोह है, जो आमतौर पर हमलावर नहीं होती है। डीएफओ की टीम मौके पर है। किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है। डीएफओ सितांशु पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। उसे पकड़ लिया गया है।
