Lucknow: A high-speed double-decker bus coming from Delhi overturned, more than 30 people injured; one's hand

लखनऊ में पलटी डबल डेकर बस।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


लखनऊ के पारा में रविवार सुबह दस बजे दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस तिकुनिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को निकला। 

Trending Videos

अभी तक आ आ रही जानकारी के अनुसार घटना में 30 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक यात्रियों को निकाला जा रहा। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। इस दुर्घटना में कुछ बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

नशे में होने का आरोप

प्रभावित बस सवारियों के अनुसार ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। तेज रफ्तार होने की वजह से उसका संतुलन गाड़ी से बिगड़ गया। इस घटना में एक सवारी के हाथ कट जाने की भी खबर है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *