Lucknow: A man beats his wife for objecting his illigal affair.

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अवैध संबंध के विरोध पर एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और जबरन फिनायल पिला दिया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बाजारखाला इलाके की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

बाजारखाला के नंदाखेड़ा निवासी सोनी यादव (35) के पति संतोष यादव की तालकटोरा इलाके में पुरानी बाइक खरीदने व बेचने की दुकान है। सोनी की मां सरोजनी यादव के मुताबिक दामाद का एक महिला से अवैध संबंध है। सोनी अक्सर इसका विरोध करती है। इस पर आरोपी मारपीट करता है। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने सोनी को पीटना शुरु कर दिया। पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर जबरन उसको फिनायल पिला दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मां सरोजनी ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बचाने पर बेटियों को भी पीटा

सरोजनी ने बताया कि सोनी की दो बेटियां चाहत (12) और आराध्या (8) घटना के वक्त घर पर थीं। मां के साथ मारपीट देख दोनों ने बचाने का प्रयास किया। इस पर चिढ़े संतोष ने दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी मारपीट कर चुका है। पुलिस उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है। मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी संतोष ने कुछ वक्त पहले एक महिला से दूसरी शादी कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *