Lucknow: A man died when a wall collapsed on him.

मृतक युवक सुजीत कुमार झा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


महानगर में सोमवार देर रात घर में युवक पर शौचालय की दीवार गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पत्नी ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Trending Videos

मूलरूप से बिहार के शिवहर निवासी सुजीत कुमार झा (35) अपनी पत्नी चंदा देवी व बच्चे के साथ महानगर के नया बाबा का पुरवा कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। उनके कमरे में ही शौचालय बना था। पार्टीशन के लिए एक दीवार खड़ी की गई थी।

सोमवार रात पूरा परिवार सो रहा था। रात करीब 11 बजे सुजीत पेशाब करने के लिए उठे थे। वह जैसे ही शौचालय पहुंचे तभी एकाएक उसकी दीवार उन पर गिर गई। मलबा गिरने की आवाज से पत्नी चंदा की आंख खुल गई। वह चीखने चिल्लाने लगीं। शोर सुन अन्य लोग भी उनके कमरे में पहुंच गए।

आननफानन दीवार का मलबा लोगों ने उठाया और सुजीत को बाहर निकाला। घटना में सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदा ने लोगों की मदद से सुजीत को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां सिर पर काफी चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें