Lucknow: A nurse ran away with her boy friend after putting patients in emergency of civil hospital.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार


सिविल अस्पताल में नव नियुक्त महिला नर्स मरीजों को इमरजेंसी में लिटाकर खुद अपने मित्र संग फरार हो गई। ड्यूटी से गायब होने पर स्टॉफ ने उसकी खोजबीन किया। नर्स के नंबर पर कॉल किया मगर वह बंद मिला।

नर्स के घर न लौटने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसी बीच नर्स का पिता से संपर्क हुआ। नर्स ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही। जिसके बाद परिजन वापस लौट गए।

वहीं, ऑन ड्यूटी मित्र संग जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है जिसके बाद नर्स की नौकरी खतरे में पड़ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *