अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Sat, 21 Sep 2024 11:03 AM IST

फिरोजबाद जिले के शिकोहाबाद की एक महिला जहर खाने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वो जमीन पर हुए कब्जे को लेकर परेशान थी।



Lucknow: A woman consumed poison in Lucknow and went to kalidas marg.

सिविल में भर्ती महिला।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


फिरोजाबाद की एक महिला शनिवार सुबह जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची। पुलिस ने महिला को तत्काल पकड़ लिया। जब देखा कि उसकी हालत खराब हो रही है तो तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वह मकान पर कब्जा होने की वजह से परेशान है। पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है। 

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक एक महिला कालिदास मार्ग के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उसको अस्प्ताल पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रुखसाना है। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा की गांव की रहने वाली हैं।

एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि जानकारी की गई तो महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। वे लोग महिला को धमकी देते हैं कि उसके बेटे को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि मकान कब्जे और बेटे की हत्या की धमकी मिलने की वजह से वह बहुत दहशत में हैं। इसलिए वह यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *