Lucknow: Akhilesh Yadav did a road show, supporters of SP and Congress gathered on the streets

अखिलेश ने किया रोड शो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो में भारी भीड़ जुटी। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू हुआ यह रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ आंबेडकर प्रतिमा के पास संपन्न्न हुआ। रोड शो दोनों तरफ सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। मालूम हो कि रविदास मल्होत्रा की टक्कर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से है। लखनऊ में 20 मई को वोटिंग होनी है। 

अखिलेश यादव का रोड शो केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हिंदी संस्थान, हलवासिया मार्केट, मेफेयर तिराहा, क्रिस्टल लीना सिनेमा मोड़, लव लेन, गांधी आश्रम, हजरतगंज हनुमान मंदिर से होते हुए हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर समाप्त हुआ। एक किलोमीटर से भी कम दूरी तय करने में अखिलेश यादव को करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान सपा प्रत्याशा रविदास मेहरोत्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें