Lucknow: Arvind Kejriwal remained silent on Swati Maliwal's question

मालीवाल से जुड़े सवाल का जवाब अखिलेश ने दिया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव में प्रचार के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अमौसी एयरपोर्ट पर उनके निजी सचिव विभव कुमार की फोटो वायरल होने के बाद सियासी पारा उफान पर पहुंच गया। विभव पर आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप हैं। उन्हें आप बर्खास्त भी कर चुकी है लेकिन बुधवार देर रात एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ विभव की फोटो से आप बैकफुट पर आ गई। इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में स्वाति मालीवाल प्रकरण से जुड़े सवालों पर केजरीवाल ने चुप्पी साध ली। प्रेसवार्ता भी महज 17 मिनट में खत्म हो गई।

केजरीवाल से ये पूछे जाने पर कि पीए विभव को हटाने के बजाय साथ लेकर चल रहे हैं, वह कुछ नहीं बोले। हालांकि अखिलेश ने बचाव करते हुए कहा कि इससे ज्यादा जरूरी और भी बातें हैं। फिर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया। हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना की फोटो पर कहा कि पीएम समर्थन कर रहे हैं।

आप सांसद ने कहा कि स्वाति जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की हैसियत से पहलवान बेटियों के समर्थन में गई थीं तो पुलिस ने घसीट कर मारा था। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। इस पर राजनीति न की जाए। स्वाति के मामले में भाजपा जवाब दे। प्रेसवार्ता में सपा नेता राजेंद्र चौधरी और आलोक रंजन भी मौजूद थे।

रिटायरमेंट का अपना बनाया नियम फॉलो करेंगे मोदी : केजरीवाल

केजरीवाल ने फिर दोहराया कि इस चुनाव में मोदी खुद के लिए नहीं, बल्कि अमित शाह को पीएम बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। मोदी जब पहली बार पीएम बने थे तो रिटायरमेंट की आयुसीमा 75 वर्ष तय कर दी थी। इसके तहत सबसे पहले मुरली मनोहर और लालकृष्ण आडवाणी को बाहर किया गया। सुमित्रा महाजन समेत कई लोगों को पद से हटाया गया। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि ये उनका अपना बनाया नियम है, जिसे वह फॉलो करेंगे। वरना लोग अंगुली उठाएंगे।

फिर दोहराया योगी को हटाने का दावा

केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह को पीएम बनाया जाएगा। उन्होंने शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे, डॉ. रमन सिंह, देवेंद्र फड़नवीस और मनोहर लाल खट्टर का नाम लेते हुए कहा कि शाह के सामने बाधा पैदा करने वाले एक-एक नेता को किनारे किया गया। अब केवल योगी आदित्यनाथ बचे हैं। केजरीवाल ने दावा कि चुनाव जीतने पर दो माह के भीतर योगी को भी हटा दिया जाएगा।

आरक्षण के हमेशा खिलाफ रहा है संघ

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संघ हमेशा आरक्षण के खिलाफ रहा है। 400 सीटें पार के नारे का मतलब यही है कि भाजपा गठबंधन चुनाव जीता तो संविधान बदलकर आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को 220 सीटें मिलने जा रही हैं। जबकि अखिलेश यादव बोले कि भाजपा 143 से ज्यादा सीटें नहीं जीत रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें