Lucknow: Case filed against Zomato officers and others.

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मधुरिमा समूह ने जोमैटो कंपनी के अधिकारी व अन्य पर उनके संस्थान से मिलते जुलते नामों को एप पर अपलोड कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने मामले में कॉपीराइट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विभूतिखंड के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता मधुरिमा हास्पिटैलिटी फूड्स एंड स्वीट्स प्रा. लि.के डायरेक्टर हैं। उनके मुताबिक जोमैटो कंपनी के दिल्ली निवासी दीपिंदर गोयल व पंकज चड्डा सहित 25 लोगों ने कंपनी की एप में मधुरिमा की फर्म से मिलते-जुलते नाम के रेस्टोरेंट की लिस्ट अपलोड की। 

ऐसे में कभी-कभी इन रेस्टोरेंटों का खाना खराब निकलने पर संस्थान की छवि खराब होती है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *