Lucknow: Children's tickets price goes down in jurassic park.

जुरासिक पार्क।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


जनेश्वर मिश्र पार्क में बने जुरासिक पार्क में तीन से 12 वर्ष तक के बच्चों के टिकट की दर एलडीए ने कम कर दी है। अब इनका टिकट 90 रुपये में मिलेगा। अभी तक बड़ों की तरह 120 रुपये का टिकट लग रहा था। तीन साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट पहले की तरह नहीं लगेगा।

Trending Videos

दो अक्तूबर को इस पार्क का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने पहले 12 साल तक के बच्चों का टिकट आधा करने की बात कही थी पर बाद में इसे एक महीने के लिए टाल दिया था।

ये भी पढ़ें- अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों के जखीरे में विस्फोट, तीन की मौत, दो लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग

ये भी पढ़ें – बहराइच और सीतापुर के बाद अयोध्या में भेड़िये की दस्तक, हमले में 11 लोग हुए घायल, दहशत में ग्रामीण

उनका कहना था कि पार्क का संचालन पीपीपी मॉडल पर हो रहा है। ऐसे में आमदनी के आकलन के बाद टिकट दर कम की जाएगी। जुरासिक पार्क में रोजाना आठ से दस हजार दर्शक पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अब वीसी ने तीन से 12 साल तक के बच्चों के टिकट के दाम में 25 प्रतिशत की कमी कर इसे लागू भी कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *