
मंच पर आसीन सम्मान पाने वाले सेवानिवृत्ति और अतिथिगण
{“_id”:”68b443772d8ecd1296005295″,”slug”:”lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1362333-2025-08-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: बिजली विभाग के सेवानिवृत्तों का सम्मान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मंच पर आसीन सम्मान पाने वाले सेवानिवृत्ति और अतिथिगण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पावर सेक्टर मुख्यालय पेंशनर्स कल्याण समिति का रविवार को अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में बिजली विभाग के सेवानिवृत्तों को सम्मान मिला। शक्ति भवन विस्तार के 15वें तल पर स्थित ऑडिटोरियम में समारोह में पावर कारपोरेशन मुख्यालय से सेवानिवृत्त, 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 11 पेंशनर्स को अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता पावर कारपोरेशन के पूर्व निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) आरएन वर्मा ने की। समिति के महासचिव ओंकार नाथ पाण्डेय ने पेंशनर्स की समस्याओं की विस्तार से पेश की। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त आईजी अनिल पाण्डेय भी उपस्थित थे।