Building collapsed in Lucknow: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अब तक चार लोगों के मरने की सूचना है।

लखनऊ में ढही इमारत।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग गिरने से करीब 13 लोग घायल हैं और एक की मौत हो गई है। सीएम योगी ने इसका संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम बोले 13 को किया गया रेस्क्यू
ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार पहुंचे दुर्घटना स्थल पहुंचे। इस हादसे में अब तक 13 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से निकाला जा चुका है। एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। घायलों को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भेजा गया है।
