Lucknow: CRPF jawan shot himself with government rifle, suicide note not found

लखनऊ में सिपाही ने की आत्महत्या।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


आशियाना के पावर हाउस चौराहे स्थित 93 बटालियन सीआरपीएफ हेड क्वार्टर में तैनात जवान उपेंद्र कुमार सिंह (37) ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय वह संतरी ड्यूटी कर रहे थे। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने जांच की मांग की है।

Trending Videos

बिहार के छपरा लखपुरवा रसूलपुर निवासी उपेंद्र कुमार सिंह बटालियन परिसर में अकेले ही रहते थे। उनकी बृहस्पतिवार सुबह सात से नौ बजे गेट पर संतरी ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने से पंद्रह मिनट पहले ही उन्होंने संतरी पोस्ट के अंदर ठूड्डी के नीचे राइफल लगाकर गोली मार ली। गोली सिर के आरपार हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौजूद लोग भागकर संतरी पोस्ट के अंदर पहुंचे। भीतर उपेंद्र लहूलुहान पड़े थे। पास में राइफल भी थी। सीआरपीएफ के जवान उनको लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डॉक्टरों ने ट्राॅमा रेफर कर दिया। ट्राॅमा में डॉक्टरों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें