
लखनऊ में फ्लैट।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्थापना दिवस के 50वें साल में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपने खाली पड़े फ्लैटों के खरीदारों को अतिरिक्त छूट देने जा रहा है। फ्लैट की कीमतों के अनुसार ये छूट एक लाख रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक होगी। एलडीए बोर्ड इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुका है। सोमवार से यह लागू भी हो जाएगी। छूट 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। वहीं, एक साल तक एलडीए इन फ्लैटों की कीमतें नहीं बढ़ाएगा। प्राधिकरण के करीब दो हजार फ्लैट विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े हैं।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार बताते हैं, दिसंबर में लखनऊ विकास प्राधिकरण की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में ‘पहले आओ पहले-पाओ योजना’ में उपलब्ध फ्लैटों पर खरीदारों को सहूलियतों के साथ ही छूट भी दी जा रही है। मसलन 45 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर छह प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 60 दिन में जमा करने पर पांच प्रतिशत, 75 दिन में चार प्रतिशत और 90 दिन में कीमत का 90 प्रतिशत पैसा जमा करने पर तीन प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
