{“_id”:”678c9a7f8aaf80a85908f78d”,”slug”:”lucknow-due-to-dense-fog-the-truck-went-out-of-control-and-overturned-the-truck-driver-was-pulled-out-by-cu-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: घने कोहरे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, केबिन काटकर निकाला गया ट्रक चालक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोहरे की वजह से ट्रक पलटा। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण एक ट्रक अनियन्त्रित होकर अचानक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में उसका चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। बाद में एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने केबिन काटकर घायलावस्था में ट्रक चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए सरोजनीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
अमेठी जिले के शिव रतनगंज थाना अंतर्गत हरवा गांव निवासी ट्रक चालक दिनेश 28 शनिवार रात कानपुर से अपने ट्रक में लोहे के चादर लत का लखनऊ आ रहा था लेकिन रास्ते में नींद आ जाने और घने कोहरे के कारण उसकी गाड़ी देर रात कारी 3:00 बजे अनियंत्रित होकर बंथरा में बनी गाँव स्थित सई नदी पुल के पास अचानक पलट गई। ट्रक पलटने से चालक दिनेश केबिन के अंदर फस गया। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना के बाद तड़के करीब 4:05 बजे पहुंची सरोजनी नगर फायर स्टेशन की टीम ने काफी मशक्कत की, लेकिन कामयाबी न मिलते देख राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया। सूचना पाकर करीब आधे घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गयीं। बाद में करीब 9:30 बजे दोनों टीमों ने ट्रक का केबिन काटकर चालक दिनेश को गंभीर हालत में बाहर निकाला और इलाज के लिए उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं लखनऊ- उन्नाव बॉर्डर पर देर रात करीब 3 बजे हुई इस घटना से मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई है। स्थानीय लोग भी मदद करने में जुटे हैं। उधर घटना के कारण सई नदी पुल पर कानपुर रोड का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने वहां पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं और घने कोहरे में वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।