Lucknow: Eid namaz will be held at Aishbagh Eidgah tomorrow at 10 am, the traffic system of the city will rema

बुधवार को ईद की जमकर शॉपिंग हुई।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज ए तरावीह का आखिरी दौर बुधवार को मुकम्मल हो गया। रमजान का चांद दिखने के बाद मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज आज संपन्न हो गई। रमजान के आखिरी अशरे में मस्जिद में ऐतिकाफ कर रहे लोग भी इफ्तार के बाद मस्जिद से बाहर आ गये।

मस्जिद सुब्हानिया के इमाम कारी मोहम्मद सिददीक ने कहा कि ईद उल फित्र अल्लाह की तरफ से अपने बंदों को रमजान उल मुबारक की इबादत का ईनाम है। कारी सिददीक ने कहा कि ईद की चांद रात की बड़ी फजीलत है। इस रात में इबादत कर अल्लाह को राजी करना चाहिये। उन्होंने ईद का त्योहार अमन और मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की।

ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी ईद की नमाज की सबसे बड़ी जमात

ऐशबाग ईदगाह में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद उल फित्र की नमाज अदा होगी। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी अदा कराएंगे। नमाज की अगली सफ में जगह हासिल करने के लिये नमाजी सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में एकत्र होना शुरू हो जाएंगे। ऐशबाग ईदगाह में हजारों की संख्या में मुसलमान नमाज अदा करेंगे। वहीं शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी इमामबाड़े में सुबह 11 बजे जुटेगी। यहां पर मौलाना सरताज हैदर जैदी ईद उल फित्र की नमाज अदा कराएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *