ठग कंपनी शाइन सिटी पर विभिन्न शहरों में सात सौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि लखनऊ में 400 केस दर्ज हैं। धोखाधड़ी के मामले में शाइन सिटी के अब तक 70 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।


Lucknow: Fraud of shine city company arrested.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


ठग कंपनी शाइन सिटी के 50 हजार के इनामी एजेंट को बृहस्पतिवार को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2021 से भागा हुआ था। पुलिस धोखाधड़ी में शाइन सिटी के 70 लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

Trending Videos

एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दूबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अखिल कुमार यादव प्रतापगढ़ के कुंडा का रहने वाला है। वह हजरतगंज स्थित प्राग नारायण रोड पर हाइडिल कॉलोनी में रह रहा था। उसके खिलाफ ठगी के दो मुकदमे गोमतीनगर थाने में दर्ज है। पूछताछ में अखिल ने बताया कि शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि. के प्रेसिडेंट संदीप कुमार सिंह के कहने पर सेलिटियर सिटी में धोखाधड़ी कर दो प्लॉट बेचे थे।

विभिन्न शहरों में दर्ज हैं 700 मुकदमे

एडीसीपी ने बताया कि शाइन सिटी पर विभिन्न शहरों में सात सौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि लखनऊ में 400 केस दर्ज हैं। कंपनी के डायरेक्टर आसिफ नसीम समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि राशिद दुबई में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *