
ऊंट पर सवार डिप्टी सीएम।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में सोमवार की सुबह से ही रंग पर्व के रुझान आने शुरू हो गए। रंग बरसे….. और बलम पिचकारी… की घरों और चौराहों पर धुनों पर बच्चों और बड़ों की मस्ती के साथ सुबह की शुरुआत हुई। देखते ही देखते रंगे-पुते चेहरे सड़कों पर नजर आने लगे। मौसम ने भी पूरा साथ दिया। खुले मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक सब होली के रंगों से सराबोर होते रहे। होली है….के साथ चौक और चौपटिया में परंपरागत होली बरात निकली। ढोल-नगाड़ों पर झूमते शहरियों ने एक दूसरों को जमकर रंग लगाया। दोपहर तक लोग रंग खेलते रहे। शाम ढलने के बाद एक-दूसरे के घर जाकर होली मिलने की शुरुआत होगी।