06:29 AM, 04-Jun-2024

आठ बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

लोकसभा लखनऊ और मोहनलालगंज के कुल 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को ईवीएम करेगा। 20 मई को चुनाव के बाद से सभी दल मतगणना का इंतजार कर रहे हैं। वोटों की गिनती के बाद यह तय हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना सांसद चुना है। सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के कार्यालय में चहल पहल देखने को मिली। सभी मतगणना शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी

राजनाथ सिंह – भाजपा

सरवर अली – सरवर पार्टी

कपिल मोहन चौधरी – मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल

गौरव वर्मा – हिंदू समाज पार्टी

मोहम्मद सरवर मलिक – बसपा

बृजेश कुमार यादव – किसान विश्व पार्टी

रविदास मेहरोत्रा – सपा

अखंड प्रताप सिंह – निर्दलीय

इस्तियाक अली – निर्दलीय

मोहम्मद अहमद उर्फ रिंकू – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया

मोहनलालगंज लोकसभा के प्रत्याशी

06:26 AM, 04-Jun-2024

UP Lok Sabha Chunav Result Live : लखनऊ में राजनाथ सिंह लगाएंगे हैट्रिक? वोटों की गिनती कुछ ही देर में

138 चक्रों में होगी लखनऊ की मतगणना

लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट की मतगणना रमाबाई रैली मैदान में सुबह आठ बजे से होगी। दोनों सीटों पर करीब 25.10 लाख मतदाताओं ने वोट डाले हैं। लखनऊ सीट के वोटों की गिनती 138 और मोहनलालगंज की 135 चक्रों में होगी। लखनऊ में कुल 11.35 लाख और मोहनलालगंज में 13.75 लाख वोटरों ने मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले सभी प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। डीएम ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में (केवल सरोजनीनगर विधानसभा को छोड़कर) 14-14 टेबल लगाए गए हैं। सरोजनीनगर विधानसभा के लिए 18 टेबल और 1-1 टेबल एआरओ की रहेगी। इस प्रकार सरोजनीनगर को छोड़कर प्रत्येक विधानसभा में 15 टेबल की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी के कार्मिक की ड्यूटी रहेगी। डीएम ने बताया कि सभी प्रत्याशियों चक्रवार मतगणना के आदेश की प्रति दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *