लखनऊ।
सरोजनीनगर न्यू नई बस्ती निवासी हाईस्कूल छात्रा अंशिका (17) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने आत्महत्या की है, पर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के अनुसार अंशिका के पिता बैजनाथ की दो साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां उर्मिला और भाई शुभम है। अंशिका पास के एक निजी स्कूल में हाई स्कूल की छात्रा थी। उर्मिला सैनिक सोसायटी कॉलोनी में घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं। शुभम एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। बुधवार सुबह उर्मिला और अंशिका काम पर चले गए थे। शाम करीब 7 बजे काम से उर्मिला काम से लौटीं तो घर के मेन गेट की अंदर से कुंडी बंद मिली। उन्होंने टूटी जाली से हाथ डालकर कुंडी खोली और घर के अंदर पहुंची तो बेटी का शव लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
