संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 15 Jun 2023 09:23 PM IST

रायबरेली। हरचंदपुर के पास डिडौली गांव में स्थापित स्पाइसेस पार्क को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। औद्योगिक फीडर से लाइन जोड़ने के लिए 1.25 करोड़ अवमुक्त किए गए हैं। उम्मीद है कि अगस्त माह से अनवरत बिजली आपूर्ति आरंभ हो जाएगी। इससे पिपरमिंट, मिर्च, काली सरसों, मेंथा की खेती करने वाले किसानों का उत्पादन का उचित दाम मिलना शुरू हो जाएगा।

डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि स्पाइसेस पार्क का फरवरी 2019 में शुरू हुआ था। ग्रामीण फीडर से जुड़े होने के कारण इसे पर्याप्त बिजली नहींं मिल पा रही थीह। इससे इस पार्क में कंपनियां प्लांट लगाने में विशेष रूचि नहीं ले रहीं थी। प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन से स्पाइसेस पार्क को 132 केवी त्रिपुला से निर्गत 11 केवी औद्योगिक फीडर से जोड़ने के लिए विशेष अनुमति मिल गई है। औद्योगिक फीडर से जोडने के लिए करीब छह किलोमीटर लंबी लाइन निर्माण के लिए 1.25 करोड़ का इस्टीमेट दिया गया था। उक्त धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

डीएम ने बताया कि एक सप्ताह में लाइन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अगस्त माह तक स्पाइसेस पार्क को औद्योगिक फीडर से अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए जोड़ दिया जाएगा। ऐसे होने के बाद कंपनियों द्वारा स्पाइसेस, मसाले, संबंधित विभिन्न प्रकार के प्लांट लगाने में तेजी आएगी। विभिन्न प्रकार के मसालों का निर्यात संभव हो सकेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *