
सोलर बोट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में जल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अयोध्या व वाराणसी में सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। योजना के तहत अत्याधुनिक सोलर बोट का क्रय जेम पोर्टल से नेडा की ओर से किया जायेगा। पहले चरण में अयोध्या में सरयू नदी में अत्याधुनिक 30 सीटर सोलर बोट और वाराणसी में गंगा में भी सोलर बोट का संचालन किया जाएगा।
इन सोलर बोट के माध्यम से पर्यटकों को सरयू नदी के नये घाट से भ्रमण कराया जायेगा और उनके पौराणिक महत्वों की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। वहीं काशी में अस्सी से नमो घाट तक का भ्रमण कराया जाएगा। शुरुआत में नेडा इस सोलर बोट को छह माह के लिए प्रायोगिक रूप से संचालित कराया जायेगा। इसके बाद सोलर बोट को पर्यटन विकास निगम की ओर से खुद या निजी उद्यमियों के माध्यम से नियमित संचालन किया जायेगा।
