संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:24 AM IST
गदागंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग की रहने वाली रोशनी का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने प्रधानमंत्री आवास दिलानेे के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। बावजूद इसके उसका पीएम आवास नहीं बना। पैसा मांगने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
