लखनऊ। एसटीएफ ने मंगलवार को इंदिरानगर के तकरोही से किराये के मकान में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो मास्टरमाइंड और अन्य गिरोह के लोग हैं। ये अलग-अलग देशों के नागरिकों को कॉल कर झांसा देने के बाद ठगते थे। शातिर एक साल में करोड़ों की चपत लगा चुके हैं। एसटीएफ ने आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज करवाकर इंदिरानगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

एसटीएफ के एएसपी अमित कुमार नागर ने बताया कि विशाल मीना और जीशान खान तकरोही में एक मकान किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। इन दोनों मास्टरमाइंड के अलावा जिन सात की गिरफ्तारी हुई है, वे यहां सात-दस हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी करते थे। स्नातक पास आरोपियों का काम विदेशी नागरिकों को कॉल पर बातचीत कर ठगना था। आरोपियों से 22 मोबाइल, तीन लैपटॉप, दो इंटरनेट राउटर, तीन आधार कार्ड, सात एटीएम कार्ड, कार व ज्वैलरी बरामद हुई। इसके अलावा एक पेन ड्राइव में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूके व यूएसए के 30 लाख नागरिकों का डाटा मिला है। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। अब आगे की तफ्तीश पुलिस करेगी। एसटीएफ ने पूरी जानकारी व साक्ष्य पुलिस से साझा कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें