संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:07 AM IST
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी गांव के पास सोमवार की रात गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए रखी सरिया चुराते दो युवकों को गांव वालो ने दबोच लिया। दोनों ई-रिक्शा में सरिया लादकर भाग रहे थे। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। गांव के पास से गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। सोमवार की रात दो युवकों ने करीब छह क्विंटल सरिया चोरी की और ई-रिक्शा पर लादकर जाने लगे। गांव के लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया। मंगलवार को कंपनी के प्रबंधक मोनू खंडेलवाल ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि रात में 112 डायल पर सूचना दी मिली थी। कंपनी के अधिकारियों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।
