लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह शारजाह की फ्लाइट से आए तस्कर से कस्टम की टीम ने 41.83 लाख रुपये का 674.53 ग्राम सोना बरामद किया। शातिर ने इसे जेली में मिलाकर दो कैप्सूलों में भरा और फिर शरीर में छिपा लिया था। बिहार के माधेपुरा का तस्कर स्कैनर के सामने से गुजरा तो स्क्रीन पर ग्रे रंग के कैप्सूल नजर आए। इस पर कस्टम की टीम ने पूछताछ शुरू की तो उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद तलाशी में सोना बरामद हुआ।
