संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार को एसयूवी सवार बदमाशों ने एक परिवार के लोगों को रास्ते में घेरकर 70 हजार रुपये के साथ कई जेवरात लूट लिए।
क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां निवासी बिजेंद्र सिंह अपनी पत्नी गुंजा और साढ़ू धीरज के साथ भतीजी की शादी में देने के लिए चार पहिया वाहन खरीदने रविवार को लालगंज बाजार गए थे। शाम को लौटते समय बंगालपुरी के पास एक एसयूवी सवार लोगों ने बिजेंद्र के वाहन को ओवरटेक करके रोक लिया।
एसयूवी सवार तीन बदमाशों ने तमंचा से धमकाकर बिजेंद्र की पत्नी गुंजा से एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी और 70 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर ने बताया कि ऐसी सूचना नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
