संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST

डीह (रायबरेली)। क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव में एक माह पहले दफन किए गए किशोर के शव को शुक्रवार को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव के अखिलेश्वर के पुत्र अभय श्रीवास्तव (15) की गत 23 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने उसके शव को गांव के बाहर दफन कर दिया। कुछ दिन बाद परिजनों को पता चला कि अभय की मौत कुछ लोगों की पिटाई की थी। इसके चलते उसकी मौत हुई।

किशोर की मां प्रेमलता की तहरीर पर पुलिस ने पूरे मेड़ई मजरे टेकारी दांदू के मनोज कुमार, मोहित, अंशू यादव, शिवम गौड़ और सुरेश यादव के खिलाफ 16 नवंबर को गैरइरादन हत्या का केस दर्ज किया। परिजन शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। डीएम के आदेश पर एसडीएम आशुतोष राय और थानाध्यक्ष जेपी सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को किशोर का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *