संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Tue, 21 Nov 2023 12:44 AM IST

रायबरेली। लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जनता दरबार लगाएंगी। इस दौरान मंडलायुक्त आम लोगों की शिकायतें सुनेंगी और उनका निस्तारण कराएंगी। सुबह 11 बजे से लगने वाले जनता दरबार में पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित अभिलेखों के साथ मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *