संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 13 Aug 2023 12:08 AM IST

राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी गर्भवती हुई तो जानकारी हुई। बेटी ने बताया कि पड़ोसी युवक आसू उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि मामले में मछेछर गांव निवासी आसू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *