संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 21 Oct 2023 12:42 AM IST

रायबरेली। नवरात्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर की दुकानों में व्रत में खाने वाले पदार्थों की जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, राजेश तिवारी और हरेंद्र सिंह की टीम ने शहर के कैपरगंज स्थित राधाकृष्ण की दुकान से कुट्टू गिरी, कहारों का अड्डा स्थित अमरनाथ किराना स्टोर से मूंगफली दाना और कैपरगंज में नंदलाल प्रोविजन स्टोर से किशमिश का नमूना भरा। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *