लखनऊ। वजीरगंज स्थित सिप्स अस्पताल के पास शनिवार देर रात कार सवार केजीएमयू के दो छात्रों का बाइक सवार तीन युवकों से विवाद हो गया।

बाइक सवार युवकों ने कार सवार छात्रों के साथ मारपीट की। केजीएमयू के छात्रों ने फोन कर साथियों को बुला लिया। इस बीच बाइक सवार दो युवक भाग निकले।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को धर लिया। पीड़ित छात्रों ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई तो पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम समीर है और वह एरा कॉलेज में बी-फार्मा का छात्र है।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक, शनिवार देर रात केजीएमयू में पढ़ने वाले दो छात्र कार से वापस हॉस्टल की तरफ जा रहे थे।

सिप्स अस्पताल के पास उनकी कार और एक बाइक सवार तीन युवकों के बीच मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने केजीएमयू के छात्रों के साथ मारपीट की। छात्रों की कॉल पर कुछ ही देर में केजीएमयू के कई छात्र मौके पर पहुंच गए।

हंगामा बढ़ता देख बाइक सवार दो युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाइक सवार एक युवक को पकड़कर थाने ले आई।

पुलिस के बुलाने पर भी केजीएमयू के दोनों छात्र नहीं आए। इस पर पकड़े गए युवक का शांतिभंग के तहत चालान कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *