संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST

नसीराबाद (रायबरेली)। क्षेत्र के रायपुर टोढी गांव निवासी मुनींद्र (45) मंगलवार दोपहर घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर कुएं में मुनींद्र का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मुनींद्र के परिवार में पत्नी प्रेमलता, बेटा मनीष (16) व अभि (13) हैं। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया कि मृतक मुनींद्र आठ माह से कैंसर से पीड़ित था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *