संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:51 AM IST
रायबरेली। खीरों क्षेत्र में मंगलवार बिजली आपूर्ति पांच घंटे प्रभावित रहेगी। स्थानीय उपकेंद्र के अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए 33 केवी मौरावां-उन्नाव लाइन से लगे पेड़ों की डालियों की छटाई कराई जाएगी। इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
