
गैस सिलेंडर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”69c2b7cf78f121a17908fe70″,”slug”:”gas-shortage-leaves-stoves-cold-in-nearly-300-lucknow-schools-25-000-children-affected-2026-03-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: गैस किल्लत की आंच से करीब 300 स्कूलों में ठंडे पड़े चूल्हे, भोजन के लिए 25 हजार बच्चे प्रभावित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गैस सिलेंडर।
– फोटो : अमर उजाला
‘सर गैस सिलिंडर खत्म हो गई है… गैस एजेंसी संचालक हर दिन दौड़ा रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं दे रहे हैं। सिलिंडर खत्म होने की वजह से स्कूल में बच्चों के लिए खाना नहीं बन रहा है। गैस सिलिंडर की किल्लत पर यह पीड़ा सरकारी स्कूलों की हैं जहां सिलिंडर के अभाव में करीब सात दिनों से स्कूल में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है और वह विद्यालय में भूखे रहते हैं।’
राजधानी लखनऊ के मॉल और मलिहाबाद में करीब 315 परिषदीय विद्यालय हैं। इन स्कूलों के परिसर में ही करीब 25000 बच्चों के लिए खाना बनता है। गैस सिलिंडर की आफत ने सरकारी स्कूलों को भी प्रभावित किया है। आलम यह है कि कई विद्यालयों में लंबे समय से खाना नहीं बन रहा है। जबकि, कुछ विद्यालय के शिक्षक घर से सिंलिडर लाकर जैसे तैसे खाने का बंदोबस्त कर रहे हैं।