संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:16 AM IST
ऊंचाहार (रायबरेली)। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि मंगलवार की रात आम के पेड़ पर चढ़कर युवक छत के रास्ते घर के अंदर आ गया। इसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद