संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 05 Nov 2023 12:37 AM IST



महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र को अमेठी जिले से जोड़ने वाला चंदापुर-सेमरौता मार्ग जर्जर होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की कुछ ही दूरी में मरम्मत कराई है। इससे लोगों की परेशानी दूर नहीं हो सकी।

करीब 11 किलोमीटर लंबे चंदापुर-सेमरौता मार्ग से आसपास के दर्जनों गांवों के 10 हजार लोग आते-जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। महराजगंज निवासी रामसुमेर पाल, माताबदल और आशुतोष झा ने बताया कि चंदापुर से मऊ गांव तक सड़क की मरम्मत कराई गई है।

इसके आगे सड़क जर्जर पड़ी है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल अग्रवाल से शिकायत करने पर मरम्मत नहीं कराई गई। एक्सईएन महिपाल सिंह ने बताया कि अभी मरम्मत का काम चल रहा है। पूरी सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें