खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के रहवां उपकेंद्र के एसडीओ संजीव कुमार वर्मा और जेई अमृतलाल पाल ने शुक्रवार को पूरे दृगपाल गांव में छापा मारा। इस दौरान देवराज के खेत में लगा नलकूप चोरी की बिजली से चलता पाया गया। टीम ने देवराज के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है।
उधर, खीरों क्षेत्र के अहिलवा, दुकनहा व मेरुई गांव में जांच के दौरान संतोष कुमारी के घर में मीटर बाईपास करके बिजली चोरी पकड़ी गई। अहिलवा गांव में रामशंकर, सुरेश कुमार, संतोष, सुरेंद्र, दुकनहा की शशिबाला और नुनैरा के ओमप्रकाश अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते मिले। इनके खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है।
ट्रक फंसने से टूटे बिजली के तार, लगा जाम
खीरों (रायबरेली)। कस्बा चौराहा से गुजर रहे लकड़ी लदा एक ट्रक शुक्रवार शाम बिजली लाइन में फंस गया। इससे बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी। इस हादसे के चलते करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि लाइनमैन भेजकर तारों को हटवाकर ट्रक को निकाल गया। इसके बाद लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई गई।
