संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST

रायबरेली। बछरावां क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार एक टैंकर से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया।लखनऊ जिले के निगोंहा क्षेत्र के मीरखनगर निवासी लाल बहादुर (42) और भावाखेड़ा निवासी सोनू बुधवार रात बछरावां से अपने घर जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चुरुवा पश्चिम गांव के मोड़ के पास बाइक और टैंकर में टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के कारण सोनू की जान गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *