संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:55 AM IST
राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक ट्रक (डीसीएम) की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे किशनी का पुरवा निवासी बद्री प्रसाद (65), रसूलबख्श (55) और जगदीश (70) एक बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज में बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बद्री प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए रसूलबख्श व जगदीश को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सिविल लाइंस चौराहा के पास से ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहा रसूलबख्श हेलमेट लगाए था।
