संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:20 AM IST
रायबरेली। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रक की टक्कर से युवती की मौत हो गई। उसका भाई घायल हाोगया। खीरों क्षेत्र के बरौडी गांव निवासी शिव प्रताप सिंह का बेटा जीत सिंह अपनी बहन मुस्कान (18) के साथ शाम को रायबरेली से बाइक से लौट रहा था। गुरुबख्शगंज मार्ग स्थित आशाराम का पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी मुस्कान का बैग ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मुस्कान बाइक से गिर गई और उसकी मौत हाे गई। जीत को भी चोट आई है। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को हरचंदपुर पुलिस ने पकड़ लिया।
