संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।
क्षेत्र के कैर गांव निवासी सुनील कुमार (21) और रंजीत कुमार (23) सोमवार को बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित अवसानेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। बाइक से लौटते समय हलोर क्षेत्र में रामपुर के पास सामने से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील की घटनास्थल पर मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल रंजीत को एंबुलेस से सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया। रंजीत की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में लगी चोट सुनील की मौत की वजह बताई जा रही है।
