संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST

रायबरेली। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की जीप बृहस्पतिवार रात सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो सिपाही घायल हो गए और जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अटौरा बुजुर्ग चौकी में तैनात आरक्षी रक्षित कुमार व भोलेंद्र बृहस्पतिवार काे आधी रात में क्षेत्र के बैंक व अन्य महत्वपूर्ण भवनों की चेकिंग में निकले थे। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर स्थित पूरे वाजपेयी मजरे किलौली मोड़ के पास पुलिस की शक्ति मोबाइल जीप सड़क पर खड़े से टकरा गई। इस भिड़ंत में दोनों सिपाही घायल हो गए। हादसे की सूचना पर अटौरा चौकी प्रभारी चमन सिंह मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि सिपाहियों का इलाज चल रहा है।

हादसे में छात्रा व युवक घायल

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी वर्षा (17) क्षेत्र के शंभूनाथ यादव इंटरमीडिएट कालेज में 12वीं की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर जा रही है। सबीसपुर के पास पूरे किसुनी गांव निवासी बाइक सवार वीरेंद्र कुमार (32) ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इस छात्रा व बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *