संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Tue, 19 Dec 2023 12:25 AM IST

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक मछली विक्रेता की मौत हो गई। क्षेत्र के ओनई पहाड़पुर निवासी दिनेश कुमार (38) सोमवार को बाइक से बरवालिया बाजार मछली बेचने गया था। देर शाम लौटते समय लालगंज-बछरावां मार्ग पर सहजौरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश को पुलिस ने सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दिनेश हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर लगी चोट को मौत का कारण बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *