संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST

जगतपुर (रायबरेली)। क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका दामाद, बेटी और नाती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

क्षेत्र के लालजी का पुरवा गांव की रहने वाली रामकली (45) पत्नी रामलखन मंगलवार सुबह कुर्मियन का पुरवा में बेटे की शादी के लिए लड़की देखने गई थी। शाम को भदोखर क्षेत्र के भदिहा गांव निवासी अपने दामाद अनिल, बेटी रेनू पत्नी रामसेवक, रेनू के बेटे प्रियांशु (डेढ़) के साथ बाइक से लौट रही थी।

पिछवारा-चड़रई मार्ग पर बिंदागंज पुल के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामकली डंपर के पहिए की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दामाद, बेटी और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया कि हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *