संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 11 Nov 2023 12:48 AM IST

राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र में शुक्रवार को दो बेटों के साथ ससुराल जा रहे किसान को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में एक मासूम बालक की मौत हो गई। पिता के साथ दूसरा बेटा घायल हो गया। दोनों को सीएचसी बेलाभेला में भर्ती कराया गया है।

भदोखर क्षेत्र के बेलाटेकई गांव निवासी गिट्टू साइकिल से बेटों बंधन (8) और हेमराज (4) के साथ अपनी ससुराल नथईपुर मजरे बेलाभेला जा रहा था। रास्ते में कुचरिया-विश्वनाथगंज मार्ग पर बेलागुसीसी के निकट एक डंपर ने पिता-पुत्रों को रौंद दिया।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्रों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें